सेजेस लाहोद की छात्रा गूंजा की बड़ी सफलता: प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ कोलकाता विज्ञान यात्रा के लिए चयन

सेजेस लाहोद की छात्रा गूंजा की बड़ी सफलता: प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी के नेतृत्व में हुआ कोलकाता विज्ञान यात्रा के लिए चयन

स्वामी आत्मानंद विद्यालय लाहोद की छात्रा गूंजा की बड़ी सफलता सामने आई है। उनका कोलकाता विज्ञान अनुसंधान यात्रा के लिए चयन हुआ है। प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी के मार्गदर्शन में बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

एजुकेशन रिपोर्टर|बलौदा बाजार

स्वामी आत्मानंद विद्यालय लाहोद की छात्रा गूंजा की बड़ी सफलता सामने आई है। छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले की छात्रा गूंजा पैकरा ने विज्ञान के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय, (सेजेस) लाहोद की इस प्रतिभाशाली छात्रा का चयन राज्य स्तरीय विज्ञान अनुसंधान यात्रा के लिए हुआ है। इस यात्रा का आयोजन राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, रायपुर द्वारा किया जा रहा है।

सेजेस लाहोद की छात्रा गूंजा की बड़ी सफलता
गूंजा और निधि।

गूंजा पैकरा 13 से 18 सितम्बर 2025 तक कोलकाता में आयोजित राज्य स्तरीय विज्ञान अनुसंधान यात्रा शैक्षणिक दौरे में भाग लेंगी, जहाँ उन्हें एमपी बिरला प्लेनेटोरियम, विज्ञान केंद्र, अनुसंधान केंद्र और बिरला म्यूजियम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों का भ्रमण कराया जाएगा। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और शोध प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

वैज्ञानिक सोच की दिशा में प्रेरणादायक नेतृत्व – प्राचार्य

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी ने गूंजा की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए बताया कि वह एक होनहार और वैज्ञानिक सोच वाली छात्रा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सफलता केवल गूंजा की नहीं, बल्कि विद्यालय के विज्ञान शिक्षकों – सुमनलाल पटेल, बसंत कुमार साहू, समीर साहू और आयुषी चंद्राकर के समर्पित प्रयासों का भी परिणाम है।प्राचार्य त्रिपाठी ने अपने कार्यकाल में स्कूल को एक आधुनिक शिक्षण संस्थान के रूप में विकसित किया है। उनके नेतृत्व में विद्यालय में रोबोटिक्स, एयरोमॉडलिंग, प्रयोगशाला आधारित कार्यशालाएं, साइंस फेयर प्रतियोगिताएं आदि का आयोजन कर विद्यार्थियों को विज्ञान के व्यावहारिक पहलुओं से जोड़ा गया है।

डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास और मानसिक स्वास्थ्य पर भी जोर

प्राचार्य कौशिक मुनि त्रिपाठी ने विद्यालय को स्मार्ट क्लास, डिजिटल प्रोजेक्टर, और अन्य तकनीकी संसाधनों से सुसज्जित कर छात्रों को डिजिटल युग की शिक्षा से जोड़ा। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य का भी विशेष ख्याल रखा, जिससे छात्र-छात्राएं शिक्षा के प्रति रुचि और आत्मविश्वास बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉 शिखर साहित्य सम्मान: कौशिक मुनि त्रिपाठी होंगे शिखर साहित्य अकादमी के सम्मान से सम्मानित – Un Fear News

अभिभावकों और अधिकारियों ने दी शुभकामनाएं

गूंजा पैकरा के माता-पिता ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विद्यालय के सकारात्मक वातावरण और प्राचार्य त्रिपाठी के नेतृत्व को इसका श्रेय दिया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह विज्ञान अनुसंधान यात्रा गूंजा के भविष्य को नई दिशा देगी। वहीं, विद्यालय के अन्य शिक्षक, छात्र-छात्राएं और स्थानीय शिक्षा अधिकारी भी इस सफलता पर गौरवान्वित हैं। सभी ने प्राचार्य त्रिपाठी के दूरदर्शी और प्रेरणादायक नेतृत्व की सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉 टाटा पंच ईवी में निकली खामी: रेंज बताया 421 किमी, चली 200 किमी, उपभोक्ता आयोग का फैसला, पूरा पैसा लौटाएगी कंपनी – Un Fear News

भविष्य के वैज्ञानिकों के लिए प्रेरणा बनेगी यह यात्रा

इस यात्रा का उद्देश्य विद्यार्थियों को देश-विदेश के वैज्ञानिक नवाचारों से अवगत कराना और उन्हें रिसर्च ओरिएंटेड सोच की ओर प्रेरित करना है। यह न केवल एक शैक्षणिक यात्रा है, बल्कि छत्तीसगढ़ के भविष्य वैज्ञानिकों के लिए एक प्रेरणादायक अवसर भी है।

यह भी पढ़ें 👉 EPFO की सख्ती: छत्तीसगढ़ के बड़े संस्थानों से 11 करोड़ रुपए बकाया वसूली के आदेश – Un FearNews 

बलौदा बाजार से दो छात्राएं चयनित

इस गौरवमयी अवसर पर यह भी उल्लेखनीय है कि बलौदा बाजार-भाटापारा जिले से गूंजा पैकरा के साथ-साथ निधि साहू सेजेस, कसडोल का भी चयन इस अनुसंधान यात्रा के लिए हुआ है।

Deependra Shukla
Author: Deependra Shukla

मैं पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूँ और वर्तमान में Unfearnews में संपादक (Editor) के रूप में कार्यरत हूँ। पत्रकारिता की बारीकियों को समझने और उसे निष्पक्ष व प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने का मेरा विशेष अनुभव है। मैंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से 2012-14 में गोल्ड मेडल के साथ पत्रकारिता में स्नातकोत्तर किया है। इसके बाद ETV, News18, Dainik Bhaskar, NDTV, AajTak जैसी देश की प्रतिष्ठित मीडिया संस्थाओं के साथ काम किया है। हमारा विजन: स्वतंत्र, निष्पक्ष और शोध-आधारित पत्रकारिता के माध्यम से समाज को सशक्त बनाना और जनता तक सत्य, निष्पक्ष एवं गहन विश्लेषण के साथ समाचार पहुंचाना। 📩 संपर्क करें: ✉️[deependrashukla501@gmail.com] 🌐 [unfearnews.com] [LinkedIn https://www.linkedin.com/in/deependra-kumar-shukla-12532689?utm_source=share&utm_campaign=share_via&utm_content=profile&utm_medium=android_app] 📞 [9109341789]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *